पूर्व विधायक के आवास पर मना सुभाष चंद्र बोस की जयंती

 हनवारा: हनवारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार के आवास पर भारत के महान स्वतंत्रता के नायक,आजाद हिंद के संस्थापक एवं अंग्रेज़ो के दांत खट्टे करने वाले नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनके तस्वीर पर विधायक अशोक कुमार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पमाला अर्पित कर मनाई गई। 
इस अवसर पर माननीय अशोक कुमार ने सुभाष चन्द्र बोस के देश के प्रति त्याग एवं बलिदान के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवम उन्होंने कहा की भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे।

 द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। 

"तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया।भारतवासी उन्हें 'नेता जी' के नाम से सम्बोधित करते हैं।1944 को आज़ाद हिंद फौज ने अंग्रेजों पर दोबारा आक्रमण किया और कुछ भारतीय प्रदेशों को अंग्रेजों से मुक्त भी करा लिया। कोहिमा का युद्ध 4 अप्रैल 1944 से 22 जून 1944 तक लड़ा गया एक भयंकर युद्ध था। 

इस युद्ध में जापानी सेना को पीछे हटना पड़ा था और यही एक महत्वपूर्ण मोड़ सिद्ध हुआ।आज़ाद हिंद सरकार के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इतिहास मे पहली बार वर्ष 2018 में भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। 23 जनवरी 2021 को नेताजी की 125वीं जयंती है। जिसे भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 


इस कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, महगामा मंडल पूर्व अध्यक्ष राम चन्द्र निराला, गोड्डा जिला कार्यसमिति सदस्य  केशरी यादव, विजय शर्मा, राकेश बिहारी शर्मा, संजय संगम, सुबोध यादव, लालू यादव, विवेकानंद भगत, पीताम्बर शर्मा, बिनोद कुमार साह एवम अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें