हनवारा : हनवारा थाना परिसर में गुरुवार को होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक महागामा बाबू राम भगत एवं हनवारा पुलिस के अलावे क्षेत्र के तमाम पंचायतों के मुखिया,सरपंच पंच प्रतिनिधियों व् बुद्धिजीवी वर्ग के ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों से होली पर्व को जाती, रंग, धर्म, विभेद, समुदाय की नीतियों से परे हटकर सामाजिक समरसता के साथ होली संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सदस्यों से सहयोग करने की बात कही गई। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं शांति समिति सदस्यों से कहा कि होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी की जाएगी।
किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप अविलंब थाने को सूचित करेंगे ताकि होली में हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके।उन्होंने कहा कि होली पर्व पर जिला पुलिस कप्तान वाई एस रमेश के दिशा निर्देश पर बैठक किया गया है।उपस्थित लोगों के माध्यम से क्षेत्र में होली के अवसर पर पूर्णरूपेण डीजे पर प्रतिबंध,अवैध शराब के खेमे पर रोक,जाति-धर्म विशेष स्लोगन एवं नारेबाजी सहित विभिन्न तरह के गंभीर चीजों पर सावधानी बरतने की नसीहत दिया गया।
देशी शराब दुकान व् विदेशी शराब दुकान बैठक में जिला परिषदप्रतिनिधि मन्नान,मुखिया मकसूद आलम, इकराम आलम, अख्तर हुसैन, अजमेर उर्फ मुशा, याहया सिद्क्की, केशरी यादव, डॉ लखन यादव,मुखिया प्रतिनिधि गुलाम रसूल,मुन्ना रविदास, राकेश बिहारी,संजय संगम,मुर्शिद आलम, उस्मान, दिनेश सिंह,कय्यूम आलम, आदि बैठक में मौजूद थे।
- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें