हनवारा : शनिवार महागामा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कुशमहरा पैक्स का महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सरकार द्वारा आवंटित कुशमहरा पैक्स के धान बीज केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उनके साथ महागामा पश्चिमी जीप सदस्य बीबी नगमा आरा एवं जिला महासचिव फिरोज अख्तर मौजूद थे।
इस दौरान विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस बार किसानों को बिचौलिया के हाथ में नहीं फंसना है। रजिस्ट्रेशन समय सीमा के अंदर कराएं और सुगमता से धान बीज का खरीदारी करें। विधायक ने उपस्थित किसान एवं आम लोगों को नियम पूर्वक धान का बीज खरीदने की सलाह दी एवं किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर स्वयं उनके मोबाइल पर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसान भाई धान का बीज पैक्स केंद्र से ही खरीदें। पैक्स केंद्र से एक बोरी धान बीज का मूल्य महज 540 रुपया ही पड़ेगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अगुवाई वाली झारखंड सरकार में किसानों का विशेष ख्याल रखते हुए सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा नक्षत्र में धान बीज का विक्रय केंद्र चलाये जाने से सूबे के तमाम किसानों को काफी सुविधा मिल रही है।
साथ ही उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा किसानों की कोई अहमियत नही दी जाती थी। जिसमे की किसानों को फसल उगाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बार हेमंत सोरेन की सरकार ने सबसे आगे किसानों को रखा है। किसान धरती के अन्नदाता है।
लेकिन विपक्ष द्वारा बिना कोई मतलब के विरोध जताया करते है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अगुवाई वाली इस सरकार में सभी को बराबर का मान्यता दिया जाता है। इस मौके पर शाहजहां आलम, शोएब अख्तर, पैक्स अध्यक्ष मु हन्नान, नावेद आलम एवं नौशेरवान आदिल सहित अन्य दर्जनों किसान उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें