स्माइल ट्रस्ट के बैनर तले बसंतराय में होना था कोरोना वैक्सीन टीकाकरण, उपलब्धता नहीं होने कारण लौटे निराश



गोड्डा:  जिला मुख्यालय अन्तर्गत बसंतराय में आज स्माइल ट्रस्ट के  बैनर तले कोरोना वैक्सीन का कार्यक्रम किया जाना था। इस बाबत में पिछले दिनों ट्रस्ट द्वारा कोविड 19 का पालन करते हुए गोड्डा उपयुक्त एवम् गोड्डा शिविल सर्जन को एक लिखित ऑनलाइन आवेदन दिया गया था कि 15 जून को स्माइल ट्रस्ट के बैनर तले बसंतराय प्रखंड परिसर में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण होना था।

 इसको लेकर रविवार को ही बसंतराय प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुंसी राम द्वारा इस बाबत में ट्रस्ट को अवगत करा दिया गया था , कि हमारे यहां वैक्सीन उपलब्ध है। जब मंगलवार को ट्रस्ट द्वारा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे तो प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा टीके की उपलब्धता नहीं होने की बात की गई । 

जिससे लोगों में निराशा का भाव देखा गया । अब सवाल ये बनता है कि एक तरफ सरकार कोरोना टीका को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। 

वहीं बसंतराय जैसे ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों में टीका की अनउपलब्धता सरकार की कमजोरियों को दर्शाती है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा सरकार से ये मांग किया गया है कि कोरोना टीका जल्द से जल्द उपलब्ध किया जाय ।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें