महागामा प्रखंड में उपविकास आयुक्त के सफल प्रयास से लगभग दो सौ लोगों का कराया गया वैक्सीनेशन

गोड्डा : सोमवार को महागामा प्रखंड परिसर में कोविड 19 वैक्सीनेशन में तेजी लाने हेतु गोड्डा उप विकास आयुक्त अंजलि यादव के द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जनवितरण प्रणाली दुकानदार, पंचायत सेवक, प्रधान कार्यकारी समिति (मुखिया), ग्राम प्रधान एवं अन्य के साथ बारी बारी से  बैठक कर कोविड वैक्सीनेशन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 उनके द्वारा बताया गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में जिन-जिन पंचायतों के परफॉर्मेंस खराब हैं। इनके पंचायत सेवक ग्राम प्रधान कार्यकारी समिति मुखिया एवं ग्राम प्रधान, पीडीएस डीलर, सेविका, सहायिका, स्वास्थ्य सहिया एवं जलसहिया के माध्यम से कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा सके।

 बताया गया कि जिस पंचायत का कोविड वैक्सीनेशन के मामले में प्रदर्शन खराब है उन पंचायतों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराई जाए। वहीं इस दौरान आज 18+ एवं 45+ आयु वर्ग के लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।

 इस मौके पर गोड्डा सिविल सर्जन डॉ० शिव प्रसाद मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा जीतेंद्र कुमार देव, प्रखंड विकास पदाधिकारी महागामा प्रवीण कुमार चौधरी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें