हनवारा: इस कोरोना महामारी में कोई भी भूखा नही रहे। इसी मकसद के साथ लगातार महागामा विधानसभा क्षेत्र में विधायक दीपिका पांडे सिंह के सौजन्य से विभिन्न गांवों में सुखा राशन का वितरण किया जा रहा है।
वहीं इस दौरान कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष नावेद अख्तर के द्वारा बताया गया कि गरीब असहाय परिवारों के बीच सूखा राशन वितरण किया गया।जिसमें गरीब,असहाय आदि जरूरतमंदों के बीच में सूखा राशन का वितरण किया गया है।
ताकि इस कोरोना महामारी में कोई भी भूखा नही रहे। मालूम हो कि यह कोरोना महामारी गरीबो एवं असहाय लोगों के लिए पहाड़ बनकर टूट पड़ा है। जिस कारण लोगों का आमदनी का जरिया खत्म हो चुका है। ऐसे में इन लोगो के ऊपर अपनी और अपने परिवार वालों का भरण पोषण करना काफी दुर्लभ हो गया है।
कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष नावेद अख्तर ने बताया कि झारखंड सरकार का एक आह्वान है कि कोई भी गरीब भूखा नही रहे इसी अभियान के तहत विधायक दीपिका पांडे के सौजन्य से गरीब असहाय परिवारों को सुखा राशन का वितरण किया जा रहा है।
गांव गांव घूम घूमकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा है।साथ ही कहा कि महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी परिवार भूखा नही रहे इसके लिए लगातार प्रयास जारी है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें