हनवारा : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा शिव शंकर तिवारी के निर्देशानुसार अपराध को रोकथाम के लिए हनवारा चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाने के दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा की अगुवाई में सन्देह के आधार पर गिट्टी लदा दो ट्रक को रोका गया। उसके बाद परिचालन एवं परिवहन से सम्बंधित कागजात की मांग करने पर वाहन चालक कागजात नही दिखा सके। जिसके बाद दोनों ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गिट्टी लेकर दोनों एलपी ट्रक महागामा की ओर से हनवारा के रास्ते बिहार के भागलपुर की ओर जा रहा था। वही महागामा एसडीपीओ के निर्देश पर अपराध के रोकथाम हेतु लगाया गया वाहन जांच के क्रम में दोनों ट्रक को रोका गया। साथ ही कागजात की मांग की गई। लेकिन वाहन चालक सहमत नही दिखे। जिसके बाद पुलिस ने हाइवा की जांच की तो दोनों हाइवा में गिट्टी लदा हुआ था।
दोनों वाहन को पुलिस ने तत्काल हनवारा चेक पोस्ट पर जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। वही इस सम्बंध में हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि महागामा एसडीपीओ एस एस तिवारी के निर्देशानुसार झारखंड बिहार की सीमा पर स्थित चेकपोस्ट के समीप अपराध की रोकथाम हेतु वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। वाहन जांच के क्रम में दो ट्रक बिहार की तरह जा रही थी। इशारे से रोक कर उससे सम्बंधित कागजात की मांग की गई।
लेकिन चालक सम्बंधित कागजात दिखाने में असक्षम दिखे। जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गयी। दोनों ट्रक में गिट्टी लदा हुआ था। दोनों एलपी ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया है। दोनों वाहनों का गिट्टी का चालान है या नहीं इसकी जांच के लिए खनन विभाग को सूचना दी गई है। आदेश मिलने के बाद आगे की कानूनी कारवाई की जाएगी।
- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।

Good job 👍
जवाब देंहटाएं