पिकअप वैन पलटी, खिड़की से निकलकर दो लोगो ने बचाई अपनी जान

 


हनवारा : हनवारा थाना क्षेत्र के कुशहा पोखर के समीप बने चेक पोस्ट के पास अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलट गई। पिकअप पर दो लोग सवार थे, दोनो ने खिड़की से निकलकर अपनी जान बचाई।


मिली जानकारी के अनुसार पिकअप बिहार के छटपटिया के तरफ से हनवारा हाट आ रहा था। चेक पोस्ट के पास पहुंचने पर ड्राइवर द्वारा चेक पोस्ट पर इंट्री कराने के लिए गाड़ी सड़क के किनारे खड़ा किया था। ड्राइवर को गाड़ी से उतरते ही जमीन ढाल रहने के कारण पिकअप खेत के तरफ बढ़ने लगा। पिकअप पर सवार दो अन्य लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते पिकअप वैन खेत में जाकर पलट गई।


जिसके बाद पिकअप पर सवार दोनो व्यक्तियों ने आनन - फानन में खिड़की से निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को ज्यादा चोटे नही आयी है।

Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें