महागामा : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के अधीन मिल्लत महाविद्यालय परसा के छात्र एवं छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय लगातार सौतेला व्यवहार करने से बाज नही आ रहे है। विश्वविद्यालय के इस तरह के रवैये से महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य के लिए खतरा मंडरा रहा है।
मिल्लत महाविद्यालय परसा के यूजी सेमेस्टर 1 के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है। जिसमे विद्यार्थियों द्वारा चयनित विषयों को उलटफेर कर दिया गया है। जिससे कि महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी परेशान हो रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार मिल्लत महाविद्यालय परसा के यूजी सेम 1 के छात्र एवं छात्राओं के विषयों को विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा उलटफेर कर दिया गया है। जिस कारण विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में भारी फजीहत हो रही है। मिल्लत महाविद्यालय परसा के सेम 1 का लगभग 85% विद्यार्थियों के विषयों को उलटफेर कर दिया गया है।
जबकि विद्यार्थियों द्वारा नामांकन के समय जो विषयों का चयन किया गया था। उस विषयों को बदल दिया गया है। यूजी सेम 1 का नामांकन चांसलर पोर्टल से किया गया है। रजिस्ट्रेशन भी चांसलर पोर्टल से ही किया गया है। लेकिन विश्वविद्यालय अपने साईट से फॉर्म भरने के लिए आदेश जारी कर दिए। 26 जून से 6 जुलाई तक फॉर्म भरने की तारीख भी विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई।
लेकिन विश्वविद्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर के लापरवाही के कारण चांसलर पोर्टल से विद्यार्थियों के विषयों को विश्वविद्यालय के साईट पर डालने में विषयों को उलटफेर कर दिए। उलटफेर भी ऐसा की दबाने लायक नही। विषय गृह विज्ञान छात्राओं के लिए ही अनिवार्य है लेकिन यहां तो छात्रों को भी गृह विज्ञान का परीक्षा देना पड़ सकता है। क्योंकि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अब छात्र को भी गृह विज्ञान में शामिल कर लिया है।
अब सवाल यह उठता है कि जो विषय छात्राओं के लिए है उसमें छात्र परीक्षा में उस विषय मे क्या लिखेंगे। इसका जिम्मेदार कौन होगा। विश्वविद्यालय को चांसलर पोर्टल से ही परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आमादा रहने पर क्या परेशानी थी। क्या विश्वविद्यालय परीक्षा फॉर्म भरने के अंतिम तिथि 6 जुलाई से पहले इसमे सुधार करेंगे अथवा नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
वहीं इस सम्बंध में मिल्लत महाविद्यालय परसा के प्राचार्य डॉ तुषारकान्त ने कहा कि सेमेस्टर 1 के विद्यार्थियों के विषयों में उलटफेर हुआ है। करीब 85% विद्यार्थियों के विषयों में गड़बड़ी हुई है। विद्यार्थियों द्वारा लिखित शिकायत भी की गई है। हमलोगों ने महाविद्यालय में आयोजित इंटरनल परीक्षा के आधार पर विषयो की सूची पूर्व में भी विश्वविद्यालय को सौंप दिया था।
लेकिन फिर भी गड़बड़ी हुई है। चांसलर पोर्टल से विश्वविद्यालय के साईट पर विषयो को डालने में ही गड़बड़ी हुई होगी। मैंने भी लिखित रूप से इसकी शिकायत विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से कर दी है। उम्मीद है जल्द ही इस मामले का निष्पादन कर दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें