पुलिस ने धान गोदाम में छापेमारी कर 10 किलो 300 ग्राम गांजा किया बरामद,तस्कर फरार

गोड्डा: गांजा तस्करी मामले में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोड्डा एसपी वाईएस रमेश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। 

जिसके द्वारा मेहरमा थाना क्षेत्र के अमजोरा पिरोजपुर गांव स्थिति गौतम कुमार व गोपाल कुमार के नीजी धान गोदाम में छापेमारी की गई जिसके दौरान 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। छापेमारी की सूचना पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

जिसकी जानकारी महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसएस तिवारी ने मेहरमा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दिया। उन्होंने बताया की जब्त गांजा का कीमत लगभग चार लाख रुपैया अनुमान लगाया जा रहा है। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गांजा की तस्करी में संलिप्त गौतम कुमार व गोपाल कुमार एवं सप्लायर धर्मेंद्र साव उर्फ टुनटुन साव बताया जा रहा है हालांकि इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है आखिर इतनी भारी मात्रा में गांजा कहां खपाने का तैयारी चल रही थी। इसकी भी जांच की जा रही है।

 छापेमारी टीम में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी कुजुर, सहायक अवर निरीक्षक शिव बचन सिंह, हवलदार थोमस टूडू, पुलिस जवान में रवि घोष, अशरफ अली, मोहम्मद हसीबुल्ला शामिल थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें