क्रांति दिवस के मौके पर रसोईया संघ द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया आयोजित

गोड्डा: झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया संघ जिला कमिटि गोड्डा द्वारा क्रांति दिवस के मौके पर गोड्डा शहींद स्तंभ पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता महासचिव अनिता ठाकुर ने किया। 

धरना कार्यक्रम में कामरेड अरुण सहाय,जिला मंत्री राम दास साह,विलास मंडल,जिला अध्यक्ष सुरेश्वरी देवी, कार्यकारी अध्यक्ष किरण देवी, सचिव रोमा चर्जी,साहेबगंज जिला अध्यक्ष कस्तुरी देवी, सचिव सलौमी किस्कू, के साथ जिला प्रभारी -सह-प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने अपनी बातों को विस्तार से रखते हुए चर्चा किया।

 धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हमारी ट्रेड यूनियन द्वारा भारत बचाओ-मजदूर बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।आज देखिए भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुए हैं आज महिलाओं को केन्द्र सरकार और राज्य के हेमंत सोरेन सरकार ने  स्कूलों में काम कर रही महिलाओं को हटाने कि मनसूबा रच दिया है। 

अगर एक भी महिलाओं को अगर हटाया तो गोड्डा में खून का धार बहा देंगे। वही मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा ऐ हेमंत सोरेन सरकार कान खोलकर सुन लो जो निर्णय लिया है एन जी ओ के माध्यम से स्कूलों में भोजन देने का प्लान बनाया है उन्हें वापस लिया जाए नहीं तो ईंट में ईंट बजा देंगे।

इस कार्यक्रम में शीला देवी,विद्या विश्वास,सुनैना देवी,बिटी मूर्मू,तरेशा लास्की, रेखा देवी,ललिता देवी,मुन्नी देवी, बिना देवी, अंजली देवी,हेमंती देवी,युवी देवी के साथ सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें