24 वर्षीय विवाहित महिला की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत


महागामा: महागामा थाना क्षेत्र के भांजपुर गांव में एक विवाहित महिला की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत। मृतिका का नाम गुड़िया खातून उम्र 24 वर्ष भांजपुर गांव की रहने वाली है ।घटना शनिवार की सुबह की है। 

वही घटना की सूचना मिलने पर महागामा थाना की पुलिस गांव पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। महागामा पुलिस के  एएसआई करम सिंह मुंडा के द्वारा शव को कब्जे में लेकर  पंचनामा तैयार कर अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। 

एवं परिजन से पूछताछ कर रही है।  वही घटना के संबंध में मृतिका गुड़िया खातून के चचेरे भाई सरफराज अंसारी ने बताया  कि दो-तीन दिन से घर में मेरे बहन के साथ ससुर के द्वारा मारपीट किया गया है। 




 वहीं मृतका के पिता का कहना है मेरी बेटी को ससुराल वालों के द्वारा मारपीट कर रहा था। अंदेशा है कि मेरी बेटी के ससुर के द्वारा गला दबाकर हत्या किया है। हालांकि मामला जो भी हो पुलिस प्रशासन हर पहलु पर छानबीन कर रही है।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें