सनोखर बाजार में रिया रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ



कहलगांव /संवाददाता 
बालकृष्ण कुमार 
बुधवार को शिक्षाविद उपेन्द्र मंडल ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया उद्धाटन के दौरान उपेन्द्र मंडल ने कहा कि सनोखर में रिया रेस्टोरेंट पहला रेस्टोरेंट है, जो कि सनोखर में पहला फैमिली रेस्टोरेंट है ।

 इसमें सस्ते दर पर वेज और नॉनवेज खाना उपलब्ध है। इस इलाके के लोग इस रेस्टोरेंट में चाइनीस फूड का भी मजा ले सकेंगे। साफ सफाई के साथ ही खाने का स्वाद घर जैसा होगा । रेस्टोरेंट में खाना बनाने के लिए कुशल कारीगर बाहर से मंगाए गए । 

रेस्टोरेंट को खुलने से सनोखर बाजार में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी इस इलाके में फैमिली रेस्टोरेंट्स नहीं होने के कारण लोगों को खाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। यूके बैंक सनोखर हाट एवं बजार में दिन भर काम से रोकने वाले लोगों के लिए ज्यादा समस्या थी । फास्ट फूड खाकर समय बिताता था।

 अब फैमिली रेस्टोरेंट खोलने से ऐसे लोगों को सुविधा मिलेगी । रेस्टोरेंट में फ्रेश होने  की भी व्यवस्था है । उद्घाटन के मौके पर अवध दुबे, श्री राम भगत, रीता देवी, छोटू भगत सीताराम, राधेश्याम आदि मौजूद थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें