बिहार पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती थाना क्षेत्र पर विशेष चौकसी तथा असामाजिक तत्वों पर रहेगी निगरानी:- बाबू राम भगत

महागामा: महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में महागामा पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत की अध्यक्षता में आगामी बिहार पंचायत चुनाव को लेकर बिहार झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक व थानेदार के साथ विधि व्यवस्था को लेकर एक आवश्यक बैठक रखी गई।

 जिसमें सनोखर के पुलिस निरीक्षक यदुनंदन चौहान सनोखर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह, इंद्रदेव प्रसाद सिंह, महागामा थाना प्रभारी उमेश कुमार मोदी, हनवारा थाना प्रभारी, दीपक कुमार सिन्हा, बलबड्डा थाना प्रभारी राजू लाल स्वांसी मौजूद थे। 

वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस निरीक्षक बाबू राम भगत ने बताया कि बिहार में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती थाना क्षेत्र पर विशेष चौकसी तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु यह बैठक आयोजित की गई थी।

 सीमावर्ती थाना क्षेत्र में कार्यरत चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें