युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में लगातार दूसरी बार मु० मिन्हाजुल हक ने मारी बाजी



हनवारा: महागामा विधानसभा से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में मु० मिन्हाजुल हक ने बाजी मारी है। उन्होंने महागामा के मोनी कुमारी को पीछे छोड़ विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की है। मिन्हाजुल ने कांग्रेस एनएसयूआइ से अपना सफर शुरू किया था। l 2017 में पहली बार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बने थे।


ज्ञात हो कि मेहरमा के जंगबहादुर सिंह को मात देकर कुर्सी हासिल किया था। वहीं अबकी बार महागामा के ही मोनी कुमारी को 700 वोटों के भारी अंतर से मात देकर महागामा के मिन्हाजुल हक युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। मिन्हाजुल दूसरी बार युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष बने हैं।

2017 में जंगबहादुर को दी थी टक्कर

वर्ष 2017 में मिन्हाजुल ने कांग्रेस के नेता जंगबहादुर सिंह को युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में कांटे की टक्कर दी थी।मिन्हाजुल ने 2017 में कड़ी टक्कर रहने के बाद भी 145 वोटों से जंगबहादुर सिंह को मात देकर विधानसभा अध्यक्ष पद का कुर्सी हासिल करने में कामयाब रहे थे।


वहीं रविवार को महागामा कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन महागामा लोकप्रिय विधायक दीपिका पांडे सिंह के उपस्थिति एवं दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में किया गया है।इस दौरान विधायक ने मिन्हाजुल हक को पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही अपने पद पर पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 



मिन्हाजुल हक ने कहा कि आज जो भी मैं यहाँ तक पहुंचा हूँ और आज मैं जो भी कुछ हूँ महागामा लोकप्रिय विधायक एवं सबके चेहते दीपिका पांडे सिंह के बदौलत हूँ और इस जीत को हासिल करने में सबसे बड़ा योगदान विधायक जी का रहा है।जिनके बदौलत मैं यहाँ तक पहुंच पाया हूँ। साथ ही एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा, फिरोज अख्तर,नावेद अख्तर आदि का काफी योगदान रहा है।


वहीं मिन्हाजुल हक को महागामा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर फिरोज अख्तर, बुलबुल, रत्नेश सिंह, मुन्ना राजा, शाहजहां, गुड्डू, याहया सिद्दिकी,अंजू लता,अंकेश तिवारी,नजरूल हसन, इम्तियाज रिजवी,रंजना झा, इमरान आलम, सोएब अख्तर आदि ने जीत की बधाई दी हैं।

- जावेद अख्तर, ब्यूरो रिपोर्ट गोड्डा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें