भारत के वीर सपूतों के याद में न्यू स्टार क्लब कुशमहारा के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया

 हनवारा: भारत के वीर सपूतों के याद में सोमवार की संध्या 7 बजे न्यू स्टार क्लब कुशमहारा के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही संकल्प कोचिंग सेंटर कुशमहरा की ओर से कैंडल मार्च निकाल कर पूर्ण रूप से श्रद्धांजलि दिया गया।

युवाओं ने कुशमहारा पंचायत भवन सुन्दरचक मोड़ तक कुशमहरा पुलवामा में हुए भारत के वीर शहीदों के याद में कैंडल मार्च निकाला।  इस दौरान युवाओं ने भारत माँ की जय, शहीद वीर सपूतों अमर रहे के नारे लगा रहे थे।
 मालूम हो कि जम्मू श्रीनगर राष्ट्रिय राज मार्ग पर पुलवामा हमला हुआ था जिसमे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। मौके पर युवाओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

 इस दौरान न्यू स्टार क्लब के अध्यक्ष मो०आसिफ आलम, उपाध्यक्ष इमरान आलम,सचिव वसीम,कोषाध्यक्ष अरशद, इक़बाल एवं गांव के
अफसर,गौतम,अरुण, मोजाहिद,अर्श आज़म,नेसार, बबलू,सनोवार,सुमन,सौरव,रेहान,टिंकू मौजूद थे।

वहीं पुलवामा में शहीद जवान ( भारत के वीरों ) को संकल्प कोचिंग सेंटर कुशमहरा की ओर से कैंडल मार्च निकाल कर पूर्ण रूप से श्रद्धांजलि दिया और 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान कोचिंग डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार, माजिद, हसनैन मोबिशीर, फुरकान, मनोहर, कैप सरवर, सौरव बिट्टू सुमन इजहार शाहिद आदि थे ।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें