आजाद चैंपियंस ट्रॉफी पर नदियामा ने जमाया कब्जा


बसंतराय :-आजाद स्पोर्ट्स एंड यूथ क्लब राहा के तत्वावधान में आयोजित आजाद चैंपियंस ट्रॉफी पर बिहार के नदियामा टीम ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबला आजाद स्पोर्ट्स एंड यूथ क्लब राहा एवं  सनहौला प्रखंड के नदियामा टीम के बीच हुआ। 


टॉस जीतकर नदियामा टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 132 रन बनाया ।जवाब में आजाद स्पोर्ट्स एंड यूथ क्लब राहा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 70 रन बनाकर सिमट गई। 


पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज जितेंद्र कुमार एवं फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच मिस्टर रॉकी चुना गया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी मोहम्मद मुनीर उद्दीन के द्वारा किया गया ।पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में रामा डेंटल हॉस्पिटल कानपुर( यूपी) के डॉक्टर प्रभाकर कुमार ने कहा कि खेल के मैदान से स्वस्थ समाज का निर्माण किया जाना चाहिए।

 जिसका रोल राष्ट्र को समृद्ध ,सद्भाव एवं धर्मनिरपेक्षता पर आधारित होना चाहिए ।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आजाद स्पोर्ट्स एंड यूथ क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान जहांगीर आजाद ने कहा कि कलम की ताकत दुनिया की हर ताकत से बड़ी है। एक रोटी कम खाओ पर बच्चों को जरूर पढ़ाओ। 


फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच मिस्टर रॉकी को  मंजर आलम एवं मैन ऑफ द सीरीज जितेंद्र कुमार (नदियाम  टीम) को मोहम्मद सुलेमान जहांगीर आजाद के द्वारा मोबाइल देकर  पुरस्कृत किया गया जबकि उपविजेता टीम को क्षेत्र के मशहूर समाजसेवी मोहम्मद मुख्तार अहमद, समाजसेवी व्यास मुनि यादव , डॉक्टर प्रभाकर कुमार , फारूक आजम एवं गुलाम मुस्तफा कमाल के हाथों दिया गया। 

विजेता टीम को पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि मोहम्मद आफताब आलम, एल एन गुप्ता, अल-फलाह पब्लिक स्कूल राहा के डायरेक्टर हारून रशीद एवं डॉ शम्स तबरेज के हाथों  चमचमाती शील्ड एवं नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका में स्माइल फाउंडेशन के सचिव गुलजार अहमद एवं आसिफ रजा आजाद रहे।

 जबकि कॉमेंटेकर की भूमिका में अब्दुल कयूम एवं अत्ताउल्लाह रहे टूर्नामेंट को सफल बनाने में मोहम्मद जमाल , आबसार आलम, डॉक्टर शाहबाज अखतर, सद्दाम हुसैन, डब्लू, गुलाम सरवर, जुनेद आलम का सराहनीय योगदान रहा।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें