महागामा थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि अवैध कार्य करने वाले एवं अपराधी बख्शे नहीं जाएंगें : मुकेश सिंह

महागामा: महागामा थाना प्रभारी उमेश कुमार मोदी के तबादले के बाद रविवार को नए थाना मुकेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पहले भी कुछ दिन महागामा थाना में अपनी सेवा दिया है जिसके बाद फ़िलहाल ललमटिया थाना में सब इंस्पेक्टर पद पर सेवा दे रहे थे।

पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि महागामा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खनन, बालू खनन के अलावा अन्य कई अवैध कार्यों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अवैध कार्य करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। चिन्हित कर उन सभी पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। 

महागामा थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व अपराध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोशिश होगी।वहीं महागामा थाना का प्रभार संभालते ही बधाई देने का तांता लगा रहा है।साथ ही अन्य थानों से आये उनके दोस्तों ने  पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें