साहिबगंज: अंतरराज्यीय फेरी सेवा घाट साहिबगंज और मनिहारी के बीच चलने वाला मालवाहक जहाज डूब गया है। घटना गुरुवार की रात लगभग 12 और 1:00 के बीच का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गंगा में जहाज पलटने से आधा दर्जन से अधिक पत्थर और चिप्स लदा हाईवा गंगा नदी में समा गये हैं।
आशंका जताई जा रही है कि वाहनों पर सवार ड्राइवर और खलासी भी डूब गए हैं। मुफस्सिल थाना पुलिस वहां पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। रेस्क्यू कर लोगों को निकालने की तैयारी जारी है। पुलिस महकमा पूरी तरह से रेस में आ चुकी है। यह एक बहुत बड़ी घटना घटित हुई है। बताते चलें कि रात में माल वाहक जहाज चलाना गैर कानूनी है।
मिली जानकारी के अनुसार कमाने की धुन में रात में गैरकानूनी तरीके से अधिक ट्रिप लगाने के चक्कर मे ये बड़ी घटना घटी है। गरम घाट से रात को मालवाहक जहाज ओवरलोडेड ट्रक को लेकर मनिहारी के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बीच गंगा में पहुंचे तो तेज हवा के झोंके से जहाज डगमगाने लगी। देखते ही देखते 17 ट्रक में 9 ट्रक बीच गंगा में समा गया। कई लोगों की मृत्यु की खबर है। लगातार रेस्क्यू जारी है।
ज्ञात हो कि इसमें महागामा थाना क्षेत्र के अशोता गांव निवासी मु प्रवेज भी शामिल है। प्रवेज हाइवा का ड्राइवर है। वो भी उसी मालवाहक जहाज में अपने हाइवा को लेकर सवार था लेकिन अब तक प्रवेज लापता है। खोजबीन जारी है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें