हनवारा में पागल सांड का आतंक, बच्चा समेत आधा दर्जन लोग घायल

               फाइल फोटो

हनवारा: महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा में एक पागल सांड के आतंक से हनवारा निवासी स्व० खलील के एक 11 वर्षीय पुत्र असजद आलम गम्भीर घायल हो गए एवं आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं।

 वही आनन फानन में परिजनों द्वारा गम्भीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया है। ग्रामीणों ने बताया हनवारा में एक पागल सांड के आतंक से एक बच्चे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

जिससे लोग दशहत में है।बताया जा रहा है सांड द्वारा लोगों को देखने के बाद सीधे तौर पर मारने के लिए दौड़ जाते हैं।जिसके सम्पर्क में आने से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

 ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग से सांड को कब्जे में लेने की अपील किया है।ताकि कोई बड़ी घटना होने से बच सके।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें