झारखंड पंचायत चुनाव में बिहार - यूपी की बेटियाँ नही लड़ पा रहीं हैं चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग को महागामा विधायक ने लिखा पत्र



गोड्डा : बिहार-यूपी की बेटी को झारखंड में पंचायत चुनाव लड़ने में आ रही हैं परेशानी। वह ऐसी महिलाएं जिनका मायके बिहार-यूपी में है,उन्हें झारखंड में पंचायत चुनाव लड़ने में परेशानी आ रही है।  खासतौर पर झारखंड से सटे बॉर्डर इलाकों में यह समस्या ज्यादा है। ऐसी महिलाएं जो बिहार,यूपी की हैं पर शादी के बाद लंबे समय से झारखंड में ही निवास कर रही हैं।


इन्हें नामांकन के वक्त जाति प्रमाण पत्र और आरक्षण संबंधी कागजात को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं राज्य निर्वाचन आयोग को इस मामले को लेकर चिट्ठी लिखी है। लिखे पत्र में कहा गया है कि झारखंड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 की प्रक्रिया जारी है। 


और झारखंड राज्य के गोड्डा जिला बिहार राज्य पर स्थित हैं।बिहार राज्य की लड़कियों की शादी झारखंड राज्य के गोड्डा जिले में प्रायः होता है। उनसे ऐसी महिलाओं के लिये नामांकन दाखिल करने के लिये जरूरी निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है।आयोग को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि झारखंड का गोड्डा जिला बिहार से सटा है।


बिहार की लड़कियों की शादी झारखंड राज्य के गोड्डा जिले में खूब होती है। झारखंड राज्य में विवाहित महिलाएं जो इस चुनाव में हिस्सा लेना चाहती हैं।लेकिन उन्हें आरक्षण की सुविधा नहीं मिलने की बातों को बताते हुए नामांकन करने से रोका जा रहा है। जबकि, जातिगत आरक्षण दोनों राज्यों में लागू है। वैसी स्थिति में नामांकन दाखिल करने के लिये स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी की जाये।

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें