कहलगांव: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस के भावी प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने सोमवार को गोराडीहा प्रखंड के खरामा गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।खरामा की प्रतिभा देवी और निर्मला देवी ने कहा कि क्षेत्र के भाजपा विधायक पवन यादव ने अब तक कोई विकास कार्य नहीं किया है।प्रवीण सिंह कुशवाहा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके हर उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
उन्होंने कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं और गारंटियों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी जनता की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा यह सरकार बीस वर्षों में जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं कर पाई। कांग्रेस ने जब 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की, तो इन्होंने केवल 125 यूनिट फ्री कर दिया।
यहां तक कि यह सरकार माँ-बहन के नाम पर भी राजनीति कर रही है। एक ओर पेड़ लगाने की बात होती है, दूसरी ओर पीरपैती में अदानी को बिजली प्लांट के नाम पर 10 लाख से अधिक पेड़ काटने की अनुमति दे दी जाती है। मुन्ना कुशवाहा, अटल ठाकुर, गोविन्द दास, शंकर दास, बटेश्वर प्रसाद सिंह, तरुण कुमार, वार्ड सदस्य मिना देवी, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष अमित आनंद, जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, सिलटू, राकेश यादव, सुमित साह आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
बालकृष्ण कुमार,उजागर मीडिया
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें