झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने चार प्रखंड अध्यक्षों के नाम किए अनुमोदित

 

गोड्डा/रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले के चार प्रखंडों में नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया है। 

जारी पत्र के अनुसार बंसताराय प्रखंड से श्री अजीमुद्दीन, महागामा प्रखंड से श्री मिनहाज आलम, मेहरमा प्रखंड से श्री मनिन्द्र सिंह तथा ठाकुरगंगटी प्रखंड से श्री दीपक मुर्मू के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई है।


इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी प्रभारी अभिलाष साहू ने जिला अध्यक्ष मो. याहया सिद्दीकी को नियुक्ति पत्र निर्गत करने का आग्रह किया है। पत्र की प्रति जिला पर्यवेक्षक श्यामल किशोर सिंह को भी भेजी गई है। नए अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।


-जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें