शिक्षक ही हैं जो धूल को भी चंदन बना देते हैं :- अली उमर खान

  


●सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद सलीमुद्दीन को भावभीनी विदाई ,साहित्य के रंग में रंगे समारोह

महागामा/गोड्डा :- महागामा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय परसा (कन्या) में सहायक अध्यापक मोहम्मद सलीमुद्दीन के 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्ति होने के उपलक्ष्य में सोमवार को विद्यालय प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मरांडी ने एवं संचालन शमशेर आलम ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महागामा अली उमर खान उपस्थित रहे।

 जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआरपी /बीआरपी महासंघ के पूर्व जिला महासचिव मो सुलेमान जहांगीर आजाद,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड संसाधन सेवी मो० शमीम इकबाल, मशहूर शायर शम्श परवाना नदीम सरवर दानिश खुशहाल गोड्डावी मो मुजाहिद उल इस्लाम ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो मनीरूद्दीन पूर्व प्रधानाध्यापक शमशुल हक,सहायक शिक्षक संघ के नेता मोहम्मद नसीम अख्तर सीआरपी मोअजीज अख्तर उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए बीपीओ अली उमर खान ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा देते रहेंगे। 

शिक्षक ही हैं जो धूल को भी चंदन बनाने का हुनर रखते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से मोहम्मद सलीमुद्दीन को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।अतिथियों एवं आगंतुकों के सम्मान में विद्यालय के बच्चे एवं बच्चियों की तरफ से शानदार स्वागत गान प्रस्तुत किया गया जबकि कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भरते हुए आमंत्रित शायरों ने शेरो शायरी ,गीत और गजलों की प्रस्तुति दी जिस से माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया। सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद सलीमुद्दीन ने भी अपने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मो सुलेमान जहांगीर आजाद को शाल देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मो अजीमुद्दीन मो शमशेर आलम  मो नौशाद आलम मो रिजवान आलम ,अब्दुल हफीज आबिद हुसैन शाहीन कमर के अतिरिक्त विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य गणों का सराहनीय योगदान रहा।

-ब्यूरो रिपोर्ट,जावेद रजा

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें