गणतंत्र दिवस समारोह में अशोभनीय नृत्य पर मिल्लत कॉलेज प्राचार्य से मांगा गया स्पष्टीकरण

 


गोड्डा:गोड्डा जिला अंतर्गत महागामा प्रखंड के मिल्लत कॉलेज परसा के प्राचार्य से गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उपायुक्त, गोड्डा अंजलि यादव द्वारा जारी पत्र में 26 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अशोभनीय एवं अमर्यादित नृत्य प्रस्तुति कराए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई गई है।

बताया गया है कि उक्त कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिससे राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण की मर्यादा प्रभावित हुई है। प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि एक शैक्षणिक संस्थान के प्रधान होने के नाते कॉलेज में अनुशासन और गरिमा बनाए रखना प्राचार्य की जिम्मेदारी है। इस घटना से न केवल कॉलेज बल्कि जिले की छवि भी धूमिल हुई है।

उपायुक्त गोड्डा ने प्राचार्य को 24 घंटे के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है। उनसे पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में इस प्रकार की प्रस्तुति की अनुमति दी गई और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।


जावेद रजा,ब्यूरो रिपोर्ट

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें