चखमजा-छटपटिया मुख्य मार्ग जर्जर,जदयू विधायक शुभानंद मुकेश से सड़क मरम्मत की मांग


चखमजा छटपटिया मुख्य मार्ग 

•झारखंड-बिहार सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी

सन्हौला/कहलगांव:झारखंड-बिहार सीमा को जोड़ने वाली चखमजा-छटपटिया मुख्य सड़क इन दिनों जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

 बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चखमजा-छटपटिया मुख्य मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के अलावा ग्रामीण इस सड़क से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बारिश के बाद कई जगहों पर सड़क और गड्ढों में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। इससे रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों ने जदयू विधायक शुभानंद मुकेश से सड़क की जर्जर स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से पहल कर चखमजा-छटपटिया मुख्य मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मरम्मत होने से झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।


रिपोर्ट:- बालकृष्ण कुमार 

Share on Google Plus

About Zawed Rja

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें