RANCHI : स्वस्थ विभाग की मेहनत से झारखंड में कोरोना से जंग जीते हुए मरीजों की संख्या अब 592 हो गई है। वहीं आपको बता दें कि बुधवार को झारखंड में कुल 128 नए मरीज भी मिले है। 128 नए मरीज के साथ झारखंड में अबतक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1551 पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि प्रवासियों के यहाँ लौटने के कारण कोरोना संक्रमण लगातार बड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
झारखंड में बुधवार को मिले 128 कोरोना पॉजिटिव
झारखंड में रिपोर्ट के अनुसार आज 128 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई, जिसमें बोकारो से 2, चतरा से 5, ईस्ट सिंहभूम से 20, गिरिडीह से 19, हजारीबाग से 7, खूंटी से 2, कोडरमा से 12, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 12, पलामू से 7, रामगढ़ से 2, साहिबगंज से 2, वेस्ट सिंहभूम से 2, सिमडेगा से 31, इसके साथ ही राज्य में कुल आंकड़े 1551 हुए।

Great job
जवाब देंहटाएं