पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान


बसंतराय/गोड्डा : पुलिस कप्तान गोड्डा वाई एस रमेश के निर्देश पर बसंतराय पुलिस ने शुक्रवार को थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एएसआई महावीर उरांव के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दोपहिया चार पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई।

बगैर हेलमेट व मास्क के वाहन चलाने वाले बाइक चालकों के वाहनों को जब्त किया गया। हालांकि चालान काटने की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसी का भी चालान नहीं काटा गया। इसलिए झारखंड सरकार परिवहन विभाग को लाखों का नुकसान होता दिख रहा है।

काफी संख्या में वाहन जब्त किए गए। बाद में कागजात आदि की जांच कर छोड़ दिया गया और बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट तथा मास्क पहनकर बाइक चलाएं। एएसआई उरांव ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट और मास्क जरूर पहनें।बाइक पर एक ही आदमी सफर करें  चेंकिंग अभियान में  पुलिस के कई जवान शामिल थे।

- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें