महात्मा गांधी के जन्मदिवस के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष, गांधी प्रतिमा का अनावरण


महागामा / गोड्डा : महात्मा गांधी के 150 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को महागामा ब्लॉक परिसर में गांधी सद्भावना स्थल सह प्रतीक्षालय में गांधी प्रतिमा का अनावरण विधायक दीपिका पांडे सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की। विधायक ने प्रतिक्षालय स्थल का उद्घाटन फीता काटकर की।

इसके बाद विधायक दीपिका पांडे सिंह ने पूज्य पिता महात्मा गांधी के चरण को स्पर्श कर नमन की फिर गांधी को फूल माला पहना श्रद्धा सुमन अर्पित की इसके बाद अन्य आमंत्रित सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किए।

मौके पर दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर प्रखंड क्षेत्र में कई विकास योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें  मनरेगा के अलावें अन्य कई योजनाएं है जो महात्मागांधी के नाम से है लेकिन उनकी प्रतिमा महागामा प्रखंड क्षेत्र में कहीं नहीं है।  इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई।

इसके अलावे ब्लॉक आने वाले जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए प्रतिक्षालय स्थल का भी निर्माण किया गया है जहां लोग बैठकर आराम फरमा सकेंगे चुकी लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं रहने के कारण ब्लॉक आने -जाने वाले लोग जहां-तहां पेड़ के नीचे बैठकर अपना समय बिताने के लिए मजबूर होते थे। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती थी जो गर्मी एवं बरसात के मौसम में भी खुले आसमान में रहने को मजबूर होते थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से  अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, अंचलाधिकारी अरविंद देवासीष टोप्पो, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कांग्रेसी नेता नवल किशोर भगत, अरविंद झा, बबलू सिंह, मोहम्मद अख्तर हुसैन, मोहम्मद खुर्शीद एवं  आहिया सिद्धकी,मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें