![]() |
| विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह क जन्मदिन के मौके पर किताब वितरण करते कांग्रेसी कार्यकर्ता |
महागामा : सोमवार को कांग्रेस कार्यालय महागामा में विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं एनएसयुआई कार्यकर्ताओ
ने केक काटकर जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। एनएसयुआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने बताया
कि महागामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह कि जन्मदिवस कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने बड़ी
धूमधाम से पुरे विधानसभा क्षेत्र में मनाया गया है।
विधायक के जन्मदिन पर पढाई
करने वाले बच्चों को कॉपी कलम देकर जन्म दिवस मनाया। साथ ही साथ मुन्ना राजा ने
विधायक के उज्ज्वल भविष्य कि कामना किया। और इश्वर से लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना
किया। वहीँ इस मौके पर मुख्य रुप से जिला महासचिव मंटू भगत, बिपिन बिहारी, युवा
कांग्रेस महासचिव सरफराज अंसारी, एनएसयूआई यूनिवर्सिटी सदस्य रोनित काशी, नदीम
सरवर, साजिद, नावेद अख्तर, सरफराज आलम, सरवर राज एवं राहुल ठाकुर सहित दर्जनों
कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें