![]() |
| इलाका सिल करते हुए गोड्डा प्रशासन |
गोड्डा : जिले में एक साथ 7 कोरोना मरीज मिलने
के बाद हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन भी हरकत में आ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
उपायुक्त महोदया गोड्डा श्रीमती किरण पासी के निर्देशानुसार जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव
मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें से 5 सिकटिया स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में,1 असनबनी एवं 1 बसंतराय प्रखंड के
हिलावे ग्राम से संबंधित है।
आसनबनी एवं बसंतराय प्रखंड के हिलावे
ग्राम में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद उक्त इलाके को पूरी तरह से सील कर
करते हुए इलाके को नो एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान महोदया के द्वारा
जानकारी दी गई कि कोरोना से संक्रमित पाया जाने वाला युवकों की संपूर्ण निगरानी
और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।
इसके अलावे एहतियात के तौर पर किसी के
भी आने-जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही इससे जुड़ने वाले सभी
मार्ग को पूरी तरह से बंद करते हुए प्रत्येक मार्ग पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की
तैनाती की गई है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें