बसंतराय में पेयजल संकट, कई वर्षों से चापानल खराब


बसंतराय/गोड्डा : भीषण गर्मी के इस दौर में बसंतराय प्रखंड में पेयजल संकट लगातार गहराने लगा है।प्रखंड क्षेत्र के हिलावे पंचायत अंतर्गत बरन गांव में खराब पड़े चापानल को दिखाते ग्रामीणों ने मीडिया से  कहा की पिछले कई सालों से ये चापानल खराब पड़ा है।

लेकिन अबतक किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने इस चापानल को ठीक नहीं कराया है।जिनसे तकरीबन 100 घरों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। जबकि गोड्डा उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया था कि14वे वित्त आयोग की राशि खर्च कर पंचायत में पड़े सभी खराब चापा नल को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए ताकि पेयजल शंकट दूर हो सके।

जानकारी पूरे प्रखंड क्षेत्र में हो रहे अथाह बालू के अवैध खनन से भूमि का जल स्तर नीचे चला गया है। जिनसे लोगों को शुद्ध पानी के लिए भारी फजीहत झेलना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही चापा नल को ठीक नहीं कराया गया तो आगामी पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

-उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें