- अपने को सुरक्षित रखें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें
- जिला प्रशासन का सहयोग करें
गोड्डा : उपायुक्त गोड्डा किरण कुमारी पासी के द्वारा अधिकारिक पुष्टि की गई है कि गोड्डा जिले मे एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। ज्ञात हो कि सिविल सर्जन गोड्डा शिव प्रसाद मिश्रा के द्वारा जिले से कोरोना जांच हेतु भेजे गए सैंपल में एक कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी पीएमसीएच धनबाद से मिली है। कोरोना पोजिटिव मरीज पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
वर्तमान समय में जिले में कुल मिलाकर आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।
उपायुक्त किरण कुमारी पासी ने जिलेवासियों से अपील की है कि कंटेनमेंट जोन में अपने घरों में ही रहें एवम् अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले, मास्क को अवश्य पहने, साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करे।
- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें