गोड्डा : झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिले में भी कोरेाना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम को भी पोड़ैयाहाट से 1 नए कोरोना मरीज मिले। इनके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8 तक पहुंच गया है। पोड़ैयाहाट थाने पहुंचा कोरोना संक्रमण पोड़ैयाहाट थाना में पदस्थापित ए एस आई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को देर शाम रांची से पुष्टि होने के बाद पोड़ैयाहाट थाना में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया।उक्त संक्रमित एएसआई को बीती रात कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
थाना प्रभारी शैलेंद्र ठाकुर ने बताया कि थाना परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमित एएसआई की ड्यूटी गोड्डा दुमका चेक पोस्ट पर थी। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उनके संपर्क में आए सभी लोगों की हिस्ट्री स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा खंगाली जा रही है।
- उजागर मीडिया टीम, गोड्डा ।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें