![]() |
| हनवारा बाजार में शारीरिक दुरी का धज्जियां उड़ाते लोग |
हनवारा / गोड्डा : शनिवार को हनवारा में लगने वाले मवेशी का सप्ताहिक हाट में भारी भीड़ देखी गई। लोग नियमों की अनदेखी करते हुए बिना मास्क लगाए बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। हाट के साथ साथ दुकानों में भारी भीड़ होने के चलते शारीरिक दूरी नियम की धज्जियां उड़ती रही। लोगों ने कोरोना वायरस के प्रति सचेत रहना बंद कर दिया है। कोरोना से बेफिक्र लापरवाह लोग निडर होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। जिससे क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की आशंका बढ़ती जा रही है।
गौरतलब हो कि गोड्डा जिला रेड जोन में है जिले में आठ कोरोना के मरीज भी पाए गये है. साथ ही साथ सीमावर्ती राज्य बिहार के भी लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए हनवारा बाजार आते है जिस कारण बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतिबंध के बावजूद छोटे बच्चे व 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग जमकर खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे है। इतना ही नही मुख्य बाजार व सड़कमार्ग पर बाइकों पर तीन-तीन सवारियां बैठकर तथा कारों में भी कई-कई सवारियां बैठकर खुलेआम घूम रहे है।
सुबह और शाम के समय में बिना मास्क के ही सैकड़ों लोग आवागमन कर रहे है। प्रतिदिन दूर दराज से सैकड़ो कि संख्या में लोगों की भारी भीड़ रहती है। जिससे यहां पर शारीरिक दूरी नियम की पूरी तरह से अवहेलना हो रही है। मुख्य बाजार में भी पूरे दिन बिना मास्क के लोगो की आवाजाही रहती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन द्वारा भी लागतार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही साथ लोगो को मास्क एवं शारीरिक दुरी का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद भी लोगों द्वारा पालन नही किया जा रहा है।
- उजागर मीडिया टीम, गोड्डा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें