बसंतराय में कोरोना मरीज मिलने के बाद जिप सदस्य ने क्षेत्रवासियों से की अपील, बेवजह घरों से हरगिज ना निकलें




बसंतराय/ गोड्डा : बसंतराय क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अब्दुल वहाब शम्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिये भावुक होकर कहा कि आप सब जान चुके हैं कि गोड्डा में रविवार के देर शाम एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है और आगे की प्रक्रिया के लिए पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। 1 पॉजिटिव केस मेरे ज़िला परिषद क्षेत्र अंतर्गत हिलावे पंचायत के बरन में भी मिला है जिसका मुझे बेहद अफसोस है और पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। 

हालाँकि मै मजबूर हूं इसलिए आपके बीच जा नहीं सकता क्योंकि आप सभी भली भांति जान रहे हैं कि मैं किडनी की बीमारी से ग्रस्त हूँ, जिसकारण मै चल फिर नहीं पा रहा हूँ एवं किडनी पेशेंट को कोरोना का सबसे ज़्यादा खतरा है।

इसे भी पढ़े :- कोरोना मरीज मिलने के बाद आसनबनी एवं बसंतराय प्रखंड का ये इलाका हुआ पूरा सील, नो एंट्री जोन घोषित



मैं क्षेत्र के तमाम लोगों से अपील करना चाहता हूं कि बेवजह आपलोग घरों से ना निकलें और जरूरी कार्य क लिए अगर निकलना भी पड़े तो बिना मास्क के हरगिज़ न निकले, साथ ही साथ  हैंड सेनिटाइजर का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें।

प्रशासन का सहयोग करें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें उनकी बातों को मानें एवं किसी तरह की कोई दिक्कत हो, तो सीधे मेरे दूरभाष पर सम्पर्क कर मुझे जानकारी दें।। मैं हर संभव आपकी मदद करने को तैयार हूं।

साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र वासियों एवं उस गांव के लोगो से अपील करते हुए कहा कि आपलोग कोरोना संक्रमित के परिवार वालो को घृणा के नजर से न देखे, जल्द ही कोरोना के मरीज पूरी तरह से ठीक होकर वापस अपने घर आ जायेंगे।

साथ ही साथ  मै जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि कोरोना मरीज के परिवार वालो पर विशेष ध्यान देते हुए जो भी समस्या उत्पन्न होती है तो उसे त्वरित निराकरण किया जाय।

Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें