गोड्डा : आज शहीद देव कुमार के शहादत दिवस पर उनके प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। बलिया एवं महागामा में निर्मित स्मारक स्थल पर आज प्रतिमा का अनावरण होगा। मालुम हो कि पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने विधायक निधी से स्मारक और प्रतिमा का निर्माण कराया गया है, संजीव कुमार महतो, केंद्रीय सचिव आजसू पार्टी व संयोजक शहीद चानकु महतो हुल फाउंडेशन एवम् संस्थापक सदस्य अखिल भारतीय आदिवासी कुड़मि महासभा ने पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया।
महेशलिटी, पथरगामा के देव कुमार महतो जो कुड़मिकिता, बलिया, महागामा में पले बढ़े थे। आज ही के दिन वर्ष 2018 में नक्सलियों से लोहा लेने में शहीद हो गये थे। पिछले वर्ष उस समय के महागामा पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने शहीद के सम्मान में स्मारक और प्रतिमा हेतु अपने निधी से स्वीकृति दी थी जो पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो चुका है।
शहीद देव कुमार महतो ने अपनी शहादत देकर शहादत के इतिहास में वीरता का एक नया अध्याय जोड़ दिया है. इन शहादत और वीरता के इतिहास को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में आने वाली पीढ़ियों के लिए सजाकर संवार कर रखना होगा ताकी हमारी आने वाली पीढ़ियों अपने इस गौरवशाली अतीत को अनुभव कर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर रह सकें।

सत-सत नमन 🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएं