प्रदेश युवा कांग्रेस ने रोनित को दिया आई टी सेल व सोशल मीडिया का प्रभार


हनवारा/गोड्डा : एन एस यू आई प्रखण्ड अध्यक्ष रोनित कुमार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया का ज़िला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी मेहनत और लगन के साथ ईमानदारी को देखते हुए इनपर शिर्ष नेतृत्व में एक और पदभार दिया गया है।

रोनित कुमार ने ज़िला आईटी सेल का प्रभार मिलने पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव जी, राष्ट्रीय प्रभारी अभय तिवारी जी, प्रदेश चेयरमेन संजय कुमार जी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी० वी० जी, राष्ट्रीय संयोजक श्री वैभव वालिया जी का बहुत आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि जो कार्य उन्होंने मुझे सौंपा हैं उसे मैं अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाउंगा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें