![]() |
| पम्पिंग सेट के जरिये सड़क पर जमा हुए पानी को हटाते ग्रामीण । |
सन्हौला / भागलपुर : आप चौकिये मत ये कोई तालाब नहीं है बल्कि ये ग्रामीण सड़क है, जो तालाब में तब्दील हो चूका है। आपने पम्पिंग सेट से तालाब का पानी सुखाते हुए देखा होगा, नदी का पानी सुखाते हुए देखा होगा लेकिन मै दावे के साथ कहता हूँ कि सड़क का पानी सुखाते हुए भविष्य में कभी नही देखा होगा।
तस्वीर को देखकर हैरान न हों ये तस्वीर सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सन्हौला पंचायत के गदियाचक गांव का है। ज्ञात हो कि इस सड़क को पार करने के लिए राहगीर का हाथ पांव फुल जाते है। सड़क पार करने के समय राहगीरों का गुस्सा इस कदर फूटता है कि बिहार के सुशासन बाबु पर जमकर बरस जाते है जैसे मानो बिन मौसम का बरसात।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सन्हौला पचायत के गदियाचक गाँव के मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया है। जिस कारण करीब पांच सौ मीटर तक सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है। इसका मुख्य कारण सड़क किनारे नाला नही बनाये जाने का है। ग्रामीण बताते है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार इस मामले से अवगत कराया जा चूका है।
लेकिन किसी ने इसकी सुध अब तक नही ली है। ग्रामीण परेशान होकर अपने स्तर से सड़क पर पम्पिंग सेट लगाकर पानी को सड़क के बाहर फेंक रहे है। आगे ग्रामीण बताते है कि थक हार कर अपने से जुगाड़ किये है जनप्रतिनिधि सिर्फ जूमला बाजी करते है। अगर इस गाँव में कोई रिश्ता लेकर आते है तो सड़क पर जलजमाव देखकर उलटे पाँव लौट जाते है।
- उजागर मीडिया टीम, सन्हौला।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें