गोड्डा में कोरोना विस्फोट एक साथ मिले 32 मामले।

 
उपायुक्त भोर सिंह यादव

गोड्डा : - मंगलवार का दिन जिला वासियों के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा। कोरोना विस्फोट की खबर ने जिले के लोगों को बड़ा सदमा दिया है। आज 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो किसी एक दिन के लिए लिहाज से अब तक सर्वाधिक आंकड़ा है। उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा अधिकारिक पुष्टि की गई है ।


 सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा के द्वारा बताया गया कि जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिसमें 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट पीएमसीएच धनवाद से प्राप्त हुई है। एवं अन्य एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट महगामा स्थित सदर अस्पताल में ट्रुनेट जांच में पाई गई है।
सिविल सर्जन डॉ मिश्रा ने बताया कि 32 संक्रमित मरीजों में जिला मुख्यालय से लेकर मेहरमा महागामा एवं पोड़ैयाहाट प्रखंडों के लोग शामिल हैं।


ज्ञात हो कि जिले में अब तक 76 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं । जिसमें 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं एवं दो कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान समय में जिले में कुल 56 कोरोना पॉजिटिव मरीज केस सक्रिय हैं।


उपायुक्त श्री यादव के द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि कंटेनमेंट जोन में अपने घरों में ही रहें एवं अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। मास्क पहनें। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।अपने को सुरक्षित रखें एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें