लोजपा ने रामचंद्र पासवान की पहली पुण्यतिथि पर की शोक सभा



कहलगांव : अनुमंडल क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड में  मंगलवार को लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पासवान के आवास पर लोक जनशक्ति पार्टी के दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद रामचंद्र पासवान  की प्रथम पुण्यतिथि पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए, शोक सभा आयोजित की गई !

इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया ! मौके पर जिला अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की कमी हमेशा पार्टी को खलती रहेगी ! उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है!

उनकी याद व मार्गदर्शन से सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा मिलती है! वे अत्यंत मृदुभाषी, हंसमुख और नेक दिल इंसान थे, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है! श्रद्धांजलि सभा में दलित सेना के जिला अध्यक्ष पीयूष पासवान, जिला उपाध्यक्ष रवि रंजन, सन्हौला प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पासवान, बबली वर्मा , गौराडीह लोजपा अध्यक्ष दुर्गेश यादव एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे !

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें