 |
| मृतक पिता का शव |
गोड्डा:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलूकी गांव में एक पुत्र ने अपने पिता की हत्या खंती से पीट-पीटकर कर दी। संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी। जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।आज हो रही बारिश के कारण खबर लिखे जाने तक सव को अभी तक पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा नहीं लाया गया है। मामले की पुष्टि एसडीपीओ ने कि है। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें