गोड्डा: जिला अन्तर्गत बोआरीजोर प्रखंड के ललमटिया - राजाभिट्टा थाना क्षेत्र के कुसुमघाटी मेंं हुई वज्रपात से दो महिलाओं की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सुरजी पहाड़ीन और तुलिया देवी दोनों खेत में बकरी चरा रही थी।
इसी दरमियान वज्रपात हुई जिसमें घटनास्थल पर ही उन दोनों की मौत हो गई।
बीते एक पखवारा के अंदर जिले में वज्रपात से लगभग एक दर्जन मौतें हो चुकी हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें