कहलगांव : अनुमंडल अंतर्गत सनोखर थाना क्षेत्र में शनिवार को थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में सनोखर बाजार और आसपास के क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की भयावह स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन का पालन कराने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाया गया।
प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई, कि सरकारी समयानुसार ही केवल जरूरत की वस्तुओं का दुकान खोलें जाएं। प्रशासन द्वारा बेवजह बाजार में घूमने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई। बेवजह बिना मास्क के घूमने वाले कई मनचलों की खबर ली गई, वहीं प्रशासन द्वारा सनोखर चौक एवं बाजार के सभी दुकानों को बंद करवाया गया एवं लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।
- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें