मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रशासन शक्ति के साथ निपटेगी - डॉ०वीरेंद्र चौधरी



गोड्डा। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च महागामा थाना से होकर बसुवा चौक, केंचुआ चौक तक गई इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से मास्क पहने की अपील की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रशासन शक्ति के साथ निपटेगी। मास्क नहीं पहनने पर फाइन भी भरना होगा। महागामा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों से एतियात बरतने की अपील की गई साथ ही सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी दी गई।लोगों से अपील किया गया कि बेवजह घर से बाहर नहीं निकले अगर जरूरी हो तभी निकले इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें चुकी महागामा कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुका है।कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए इस चैन को तोड़ने के लिए सभी लोगों को एहतियात बरतनी होगी तभी हम लोग कोरोना को मात दे पाएंगे। इसलिए आप लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि सरकार के दिशा -निर्देश का पालन करें। मौके पर अनुमंडल अधिकारी हरिवंश पंडित, पुलिस निरीक्षक पंकज झा, अंचला अधिकारी अरविंद देवासीष टोप्पो, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश के अलावे भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल साथ चल रहे थे।

-ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें