गोड्डा। हनवारा मण्डल के भाजपा कार्यालय कोयला में हनवारा मण्डल के अध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। इस कार्यक्रम में श्री दिनेश सिंह ने कहा कि डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया।
डॉ॰ मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। संसद में अपने भाषण में डॉ॰ मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊँगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूँगा।
उन्होंने तात्कालिन नेहरू सरकार को चुनौती दी तथा अपने दृढ़ निश्चय पर अटल रहे। अपने संकल्प को पूरा करने के लिये वे 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े थे।
डॉ मुखर्जी के जन्मदिन पर हनवारा मण्डल के उपाध्यक्ष संजय संगम, महामन्त्री प्रमोद साह, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश बिहारी शर्मा, पवन यादव, सुबोध यादव, उमेश यादव, विद्यानंद यादव, वागेश्वर शर्मा इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें