हनवारा : ए केे एकेडमी के 40+ बच्चों ने जैक बोर्ड के ग्यारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट रिजल्ट लाकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया हैं जो कि एक क़ाबिले तारीफ हैं। ए के एकेडमी केे बच्चों ने 90% तक रिजल्ट लाया हैं।
कहावत हैं कि जुनून अगर किसी चीज़ को पाने की है तो मंजिल मिल ही जाती है....... इसी पंक्ति को चरितार्थ किया है ए के एकेडमी(हनवारा, महागामा) और उसके 40 से ज्यादा विद्यार्थियों ने।
शनिवार की देर रात्रि जैक बोर्ड ने कक्षा ग्यारहवीं का रिजल्ट प्रकाशित किया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराते हुए अपने अपने माता पिता का नाम रौशन किया और अपने भविष्य को एक नया उड़ान दिया। सभी विद्यार्थी उज्जवल भविष्य के लिए बहुत उत्साहित हैं। सबों ने अपने एकेडमी के साथ साथ इलाके का भी नाम रोशन किया है।
एकेडमी के डायरेक्टर आकर्ष कुमार ने कहा कि एकेडमी के 40 से अधिक बच्चे सफल हुए है। जो हमसब के लिए गौरव की बात की अकादमी के बच्चों ने माता पिता के साथ शिक्षकों का भी नाम रौशन किया है। इसका श्रेय बच्चे के माता पिता के साथ शिक्षकों को भी जाता है जिन्होंने बहुत मेहनत किया है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें