जिले भर में एक साथ मिला पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज, बरतें सावधानी



गोड्डा: उपायुक्त भोर सिंह यादव  के द्वारा अधिकारिक पुष्टि की गई है कि गोड्डा जिले मे रविवार को 5 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।  सिविल सर्जन गोड्डा एसपी मिश्रा के द्वारा बताया गया कि जिले  में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है जिसमें एक  कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट पीएमसीएच धनवाद से प्राप्त हुई है एवं अन्य 4 कोरोना पॉजिटिव  मरीज के रिपोर्ट गोड्डा स्थित सदर अस्पताल में  ट्रुनेट  जांच में पाई गई है।

ज्ञात हो कि  गोड्डा जिले में अब तक 44 मरीज  कोरोना पॉजिटिव  से संक्रमित पाए गए हैं  जिसमें 18 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीज  ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं एवं दो कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की की  मौत हो चुकी है। वर्तमान समय में जिले में कुल 24 कोरोना पॉजिटिव  मरीज केस सक्रिय  हैं।

उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि  कंटेनमेंट जोन में अपने घरों में ही रहें एवम् अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले, मास्क पहने, साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।अपने को सुरक्षित रखें , अपने परिवार को सुरक्षित रखें एवं जिला प्रशासन का सहयोग करें।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें