कहलगांव : अनुमंडल अंतर्गत सन्हौला प्रखंड व थाना क्षेत्र के बखड्डा गाँव के ग्रामीणों ने बखड्डा गांव के ही भूमाफिया मुकेश पासवान के खिलाफ स्टेट बोरिंग की सरकारी संपत्ति को अवैध तरीके से तोड़ने तथा अवैध कब्जा जमाने के संदर्भ में अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया! आवेदन में ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि मुकेश पासवान और उनके साथ 10-15 अन्य लोग आकर सरकारी संपत्तियों को तोड़फोड़ करने लगा!
ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर वे लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए एवं उनके द्वारा उक्त जमीन को खरीद लेने की बात कही गई! ग्रामीणों ने बताया कि पंप हाउस से पाइप, बोर्ड, बिजली का तार इत्यादि कई सामानों को तोड़ दिया गया और पंप हाउस से बाहर हौज में जाने वाले पाइप को काट दिया गया! स्टेट बोरिंग के कई सामान को तहस-नहस कर दिया गया! ग्रामीणों ने कहा कि यह स्टेट बोरिंग लगभग 50 साल से यहां है और इस बोरिंग के ऑपरेटर 6 वर्ष पूर्व ही रिटायर हुए हैं!
इस स्टेट बोरिंग से सैकड़ों एकड़ जमीन की सिंचाई होती थी! जहां एक ओर सरकार द्वारा अभी हर घर नल का जल और हर खेत में सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं दूसरी ओर भू-माफियाओं द्वारा निजी स्वार्थ के लिए सरकारी संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है!
ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, जिला अधिकारी भागलपुर, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव , लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्हौला एवं थाना प्रभारी सन्हौला को दी गई एवं आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई!
- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें