एन एस यू आई के द्वारा मिल्लत कॉलेज परसा मुख्य गेट के सामने यूजीसी की दिशानिर्देश जलाकर यूजीसी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन



गोड्डा। मंगलवार को एन एस यू आई के द्वारा मिल्लत कॉलेज परसा मुख्य गेट के सामने यूजीसी की दिशानिर्देश जलाकर यूजीसी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा जिस तरह से यूजीसी का गाइडलाइंस आया है ये छात्र विरोधी के साथ- साथ छात्र के भविष्य एवं जीवन जोखिम में डालने वाला आया है। जिस प्रकार इस कोरोना महामारी में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं।

इस बीमारी ने कई लोगों को अपना शिकार बना लिया है, इस समय किसी भी परीक्षा को लेना सम्भव नही है।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अभी भी प्रकार का शुक्ल कॉलेज से नही ले यूनिवर्सिटी क्योंकि अभी किसी प्रकार का रोजगार नही हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि छात्र हित मे सबसे आगे एन एस यू आई खड़ी रहेगी,साथ ही छात्रों के हर समस्या का निदान करने में लगे रहते हैं।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस मिन्हाजुल हक ,एन एस यू आई महासचिव आसिफ,उपाध्यक्ष सरवर राज,रोनित कुमार ,इमरान ,दिलशाद ,असलम ,राहुल ठाकुर ,शाहीन ,इरशाद आदि उपस्थित थे।

                                                   - ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें